फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए ` 48 करोड़ का प्रस्ताव

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बाढ़ क्षेत्रों में आपदा राहत निधि से मरम्मत कार्यों के लिए 48 करोड़ रुपये के प्रस्ताव 8 विभागों की ओर से बनाया गया है। डीएम ने गुरुवार को हुई बैठक में कार्य स्थलों का सत्यापन करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए हैं। एसडीएम की जांच रिपोर्ट आने के बाद 29 नवंबर को होने वाली बैठक में प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

आपदा राहत निधि से मरम्मत व पुनर्स्थापना के लिए सरयू नहर खंड, जल निगम, बाढ़ खंड, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक, सरयू ड्रेनेज खंड, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, पावर कार्पोरेशन और प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से 266 कार्यों का प्रस्ताव बनाया गया है। जिन पर कुल लागत लगभग 47 करोड़ 82 लाख रुपये आएगी। इन प्रस्तावों को लेकर जिला स्तरीय आपदा राहत समिति की बैठक गुरुवार को हुई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एक ही तरह के कार्य के लिए सरयू नहर खंड की ओर से बनाए गए अलग-अलग प्रस्तावों को एक साथ प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी किंजल सिंह ने दिए। बाढ़ क्षेत्र से बाहर के कार्य होने पर प्रस्ताव से हटाने के भी निर्देश दिए गए। एडीएम ने बताया कि सभी एसडीएम कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट भेज दें। जिससे 29 नवंबर को होने वाली बैठक में कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा सके। बैठक में सीआरओ एन लाल, एसडीएम महसी घनश्याम त्रिपाठी, परवेज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें