फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलकालीन 430 सिक्के बरामद

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्राचीनकाल वस्तुओं का चोरी छिपे खरीद फरोख्त करने वाले दो युवकों को कोतवाली देहात पुलिस ने दबोचा है। इन युवकों के पास से मुगलकालीन 430 सिक्के व स्प्रिट से चलने वाला प्रेस मिला है। इनमें 50 सिक्के अष्टधातु के बने हैं, जबकि अन्य के धातुओं का सही पता नहीं चल सका है। पुलिस ने यह सफलता सिपाही को सौदागर बनाकर हासिल की। बरामद सिक्के व दुर्लभ वस्तुओं को सीज कर दिया गया है। परीक्षण के लिए लखनऊ से पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन

जिले में प्राचीनकाल वस्तुओं को चोरी छिपे खरीद फरोख्त करने का धंधा अरसे से चल रहा है। इसकी भनक पुलिस को लगी थी। एसपी जीपी कनौजिया के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर महेंद्र सिंह चौहान ने कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जेपी तिवारी को मामले के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी थी। सीओ सिटी ने बताया कि कोतवाली के एक सिपाही को दुर्लभ वस्तुओं की खरीद करने के लिए सौदागर बनाया गया। सिपाही ने धंधे में लिप्त लोगों को अपने विश्वास में लिया। पांच लाख पर सौदा तय हुआ। रविवार देर शाम को दोनों युवकों को बुद्धा रिजॉर्ट के पास बुलाया। युवकों के पहुंचते ही पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत रत्नाकर व भूरी दलाल के रूप में हुई है। इन दोनों के पास से पुलिस ने मुगलकालीन 430 सिक्के बरामद किए हैं। इनमें 50 अष्टधातु के सिक्के हैं, जबकि 380 सिक्के किन धातुओं के बने हुए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके अलावा स्प्रिट से संचालित होने वाला एक प्रेस बरामद हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बरामद प्राचीन वस्तुओं को सीज कर दिया गया है। परीक्षण के लिए लखनऊ से पुरातत्व विभाग की टीम बुलाई गई है। इसके बाद ही बरामद वस्तुओं की प्राचीनता का सही पता चल सकेगा।

अष्टधातु की मूर्ति खरीदने की भी हुई थी बात
प्रभारी निरीक्षक जेपी तिवारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों से सिपाही ने अष्टधातु के मूर्तियों को खरीदने की भी बात की थी। इन सभी ने मूर्तियां भी उपलब्ध करवाने का वादा किया था। ऐसे में दोनों से पूछताछ चल रही है। इनकी निशानदेही पर अष्टधातु की मूर्तियों की भी बरामदगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें