फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर भी नहीं हो सकी सफाई

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर के विभिन्न मोहल्लों में सफाई न होने से कूड़े के ढेर लगे हुये हैं। दीपावली के पर्व पर भी पालिका प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था न कराये जाने से जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन की ओर से त्योहार से पूर्व नगर की साफ-सफाई के दावे किए गए थे। लेकिन दीपावली के पर्व पर पालिका प्रशासन का दावा हवा-हवाई दिख रहा है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढे़र पालिका प्रशासन के दावों को मंह चिढ़ा रहे हैं। नगर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की है लेकिन पालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हुये हैं। हालात यह कि दीपावली के पर्व पर भी मोहल्ला ब्राम्हणीपुरा, सखैयापुरा, बशीरगंज, मेवातीपुरा, रायपुर राजा, नौवागढ़ी, जोशियापुरा समेत दर्जनों मोहल्ले में कूड़े के ढ़ेर लगे हुये हैं। इससे नागरिकों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें