फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35.38 करोड़ लागत की 98 परियोजनाओं का मिला जिलेवासियों को तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बटन दबाकर 35.38 करोड़ लागत की 98 परियोजनाओं जिलेवासियों को तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने 87 परियोजनाओं व 11 परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए सरकार में हुए कार्यों का बखान किया।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र महसी के रमपुरवा चौराहा पर आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 535.40 लाख रुपये लागत की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण व 3002.55 लाख रुपये लागत की 87 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने इन सीटू योजनांतर्गत कृषक सेवा समिति थैलिया के ओम प्रकाश, कृषक विकास समिति टेंडवा सिस्टीपुर के नीरज कुमार व श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अंतर्गत कृषक विकास समिति सोहरवा की पार्वती देवी को ट्रैक्टर की चाभी भेंट की। सीएम के हाथों चाभी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिले उठे। सीएम ने सभी लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाकर अपने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की बात कही। सीएम की बातों को सुनकर लाभार्थियों ने अपनी एक अलग पहचान बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें