फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

967 नागरिक नेपाल तो 456 लौटे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर श्रमिकों के अपने देश में लौटने का सिलसिला जारी है। दो दिन में भारत के विभिन्न राज्यों में रह रहे 967 नेपाली नागरिक अपने देश को रवाना हुए। वहीं नेपाल में रह रहे 456 नागरिक भारत पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों की टीम उनकी सुरक्षा में लगी रही।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते भारत व नेपाल के नागरिक दूसरे देशों में फंसे हुए थे। सरकार की ओर से छूट मिलने के बाद लोगों की घर वापसी शुरू हो गई है। एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी नानपारा रामआसरे वर्मा की देखरेख में दोनों देशों के नागरिकों का आवागमन जारी है।
17 व 18 जून को भारत के विभिन्न राज्यों में रह रहे 967 नेपाली नागरिकों को नेपाल में प्रवेश मिला। वहीं नेपाल में रह रहे 456 भारतीय नागरिक अपने देश लौट आए। इसके बाद सभी को वाहनों से अपने घरों के लिए रवाना किया गया। कमांडेंट ने बताया कि सभी नागरिकों की सीमा पर जांच भी की जा रही है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट सुकुमार देव वर्मन, इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला, बालू शिवानी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें