फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

961 लोगों ने प्रधानी के लिए की दावेदारी

Thu, 19 Nov 2015 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चार ब्लॉकों में चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हुए। गहमागहमी के बीच नामांकन जमा किए गए। चार ब्लॉकों में पहले दिन प्रधान पद के लिए 961 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 664 नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन


दूसरे चरण में विकासखंड कैसरगंज के 71 ग्राम प्रधान व 899 सदस्य, विकासखंड फखरपुर के 86 प्रधान व 1108 सदस्य, विकासखंड हुजूरपुर के 78 प्रधान व 992 सदस्य और विकासखंड जरवल के 78 ग्राम प्रधान व 1008 सदस्य पद के लिए चुनाव होना है।

एक दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हुआ है। पहले दिन नामांकन को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। सभी ब्लॉकों में नामांकन जमा करने के लिए न्याय पंचायतवार काउंटर लगाए गए थे।
विज्ञापन


विकासखंड जरवल के निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन प्रधान पद पर 336 व सदस्य पद पर 259 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है।

विकासखंड फखरपुर के निर्वाचन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि यहां प्रधान पद के लिए 341 व सदस्य पद के लिए 405 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए हैं।

विकासखंड कैसरगंज के आरओ व एक्सईएन सरयू नहर अशोक सिंह ने बताया कि यहां ग्राम प्रधान के लिए 284 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया है। विकास खंड हुजूरपुर में पत्रों की संख्या जांचने का काम देर शाम तक जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें