फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से आए 95 लोगों को महाविद्यालय में किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरियाणा से आए विभिन्न तहसीलों के श्रमिकों को मिहींपुरवा में स्थित सर्वोदय महाविद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया है। इनमें एक श्रमिक की तबियत खराब होने पर उसे जिला मुख्यालय स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, लखनऊ रोड स्थित संजीवनी कॉलेज और नवोदय विद्यालय में ठहराए गए हरियाणा से आए मजदूरों की व्यवस्थाओं की मंगलवार को सीओ सिटी ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से किए गए प्रयास के तहत हरियाणा में काम कर रहे श्रमिक रोडवेज बसों से जिले को पहुंच गए हैं। लेकिन परिवार सुरक्षित रहे, इसके लिए इन श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि नायब तहसीलदार शशांकनाथ व मोतीपुर पुलिस की मौजूदगी में इन श्रमिकों को सर्वोदय डिग्री कॉलेज में पहुंचाया गया। यहां पर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार शशांकनाथ उपाध्याय ने बताया कि तीन बसों से 95 श्रमिक मिहींपुरवा पहुंचे हैं। इनमें जालिमनगर, सर्रामुंदरी, मुर्तिहा, पयागपुर और महसी के श्रमिक शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सीएचसी के चिकित्सकों की ओर से सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद सभी को 14 दिन के लिए डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि एक श्रमिक को बुखार व सर्दी थी। ऐसे में अन्य मजदूरों में भय दूर करने के लिए उसे जिला मुख्यालय स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उधर, शहर के लखनऊ रोड स्थित कॉलेजों में क्वारंटीन किए गए मजदूरों की जानकारी लेने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी टीएन दूबे ने जायजा लिया। कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सुरक्षा प्रदान किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें