फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिले के 9332 रसोइयों को बढ़े मानदेय व कैशलेस इलाज का लाभ

विज्ञापन
 रसोइया माता को कैशलेस चिकित्सा का लाभ देने के लिए डेमो कार्ड वितरण के दौरान मौजूद मुख्य अति​थि
विज्ञापन
बहराइच। रक्षाबंधन से पहले प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली रसोइया के मानदेय और सुविधाओं में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रसोइयों का मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह करने के साथ ही उनके परिवार को पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने तथा दुर्घटना की स्थिति में दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई। परिधान के लिए मिलने वाली धनराशि भी दोगुनी कर दी गई है। इन सुविधाओं से जिले की 9,332 रसोइया माताएं लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रविवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में किया गया। नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में रसोइया माताओं को सांकेतिक रूप से बढ़े हुए मानदेय का डेमो चेक और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का डेमो कार्ड देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामनिवास वर्मा ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में रसोइया माताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल ने कहा कि रसोइया माताएं विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सुविधाओं में वृद्धि से उनका उत्साह और मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार ने रसोइयों से भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित खाद्य सामग्री पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में रसोइया माताओं का योगदान सराहनीय है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने भी रसोइयों के सेवाभाव की सराहना की। वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश वर्मा ने मानदेय और परिधान से संबंधित वित्तीय प्रावधानों की जानकारी दी।
तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर भी हुआ आयोजन
जिले के तहसील मुख्यालयों और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। पयागपुर में विधायक सुभाष त्रिपाठी, मिहींपुरवा में नगर पंचायत अध्यक्ष, कैसरगंज में ब्लॉक प्रमुख, नानपारा में ब्लॉक प्रमुख बलहा, महसी में ब्लॉक प्रमुख तेजवापुर तथा मटेरा विधानसभा क्षेत्र के लिए रिसिया ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यक्रम हुआ। यहां भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कर रसोइया माताओं को सांकेतिक रूप से डेमो चेक और कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। समारोहों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन


मिलेंगे चार प्रमुख लाभ
मानदेय: 2,000 से बढ़कर 3,000 रुपये प्रतिमाह
कैशलेस चिकित्सा: रसोइया और परिवार को पांच लाख रुपये तक

दुर्घटना सहायता: दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता
परिधान राशि: 500 से बढ़कर 1,000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें