फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को नशीली दवा खिलाकर गैंगरेप
विज्ञापन

घर वालों को देख कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर छोड़कर भागे
पिता की तहरीर पर केस दर्ज, दोनों आरोपी फरार

फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर थाना क्षेत्र से एक किशोरी को चाकू के बल पर अगवा कर दो युवक कानपुर ले गए। वहां नशीली दवा खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों किशोरी को मुंबई ले जाने के लिए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां किशोरी के परिवारीजनों को देखकर दोनों फरार हो गए। किशोरी के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फखरपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी आलम उर्फ गुड्डू व नायब ने बीते 8 जुलाई को गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को चाकू के बल पर अगवा कर लिया था। दोनों किशोरी को वाहन का इंतजाम कर कानपुर ले गए। वहां पर दो दिन तक उसे नशे की गोलियां खिलाकर रेप करते रहे। आरोपी युवक किशोरी को ट्रेन से मंगलवार को मुंबई ले जाने की योजना बना रहे थे। किशोरी की तलाश करते हुए परिवारीजन भी कानपुर पहुंच गए।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर किशोरी के परिवारीजनों को देखकर दोनों युवक फरार हो गए। स्टेशन पर बदहवाश हालत में मिली किशोरी को पुलिस की मदद से परिवारीजन बहराइच लेकर लौटे। किशोरी के पिता ने दोनों युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

एएसओ कपिल देव चौधरी ने बताया कि किशोरी के पिता के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। किशोरी को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी युवक फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें