फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राजापुर माफी गांव के प्रधानपति को घर लौटते समय सपा कार्यालय के निकट अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामगांव थाना अंतर्गत ग्राम राजापुर माफी गांव निवासी नबी अहमद उर्फ मुन्ना (26) की पत्नी मन्नतुल ग्राम प्रधान हैं। नबी अहमद गुरुवार शाम को बहराइच आए थे। यहां देर रात काम निपटाकर वह बाइक से वापस गांव जा रहे थे। सपा कार्यालय के निकट कर्बला रोड के पास पहुंचने पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली कमर के नीचे लगी। वह बाइक लेकर गिर पड़े। तब तक हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना के बाद पहुंची डायल 100 की पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सीओ सिटी अतुल यादव, प्रभारी निरीक्षक संजय नाथ तिवारी और रामगांव एसओ दिग्विजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की है। हालांकि हमले का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें