फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दूसरे चरण के लिए हो रहे निकाय चुनाव में नामांकन के पहले दिन काफी गहमागहमी रही। सभी नामांकन स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पहले दिन चार निकायों में अध्यक्ष पद के लिए पचास नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। हालांकि अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ। वहीं बहराइच में वार्ड नंबर 11 से सभासद के एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

नामांकन की तैयारियों को लेकर प्रशासन मंगलवार से ही जुट गया था। कलेक्ट्रेट परिसर में बैरीकेडिंग के साथ ही पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। यहां नगरपालिका परिषद बहराइच के अध्यक्ष और वार्ड नंबर एक से 31 तक के लिए नामांकन दाखिल होने थे। अध्यक्ष पद पर रुबीना रेहान, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी समेत अन्य उम्मीदवारों ने 21 परचे खरीदे हैं। वहीं सभासद में वार्ड नंबर 11 मोहल्ला कानूनगोपुरा उत्तरी से प्रत्याशी अखिलेंद्र ने अपना नामांकन किया है। रिसिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सदर तहसील में कड़ी सुरक्षा रही। मुख्य गेट पर बैरियर लगा रखा गया था। यहां अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान चेरयमैन राजेश निगम और उनकी पत्नी नीरू श्रीवास्तव ने दो-दो सेट, पूर्व चेयरमैन महमूद अहमद ने दो सेट और मोहम्मद आरिफ ने दो सेट नामांकन पत्र खरीद हैं। सभासद पद पर कोई भी नामांकन नहीं हुआ। नानपारा नगरपालिका परिषद में तहसील परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट से निवर्तमान चेयरमैन अब्दुल वहीद समेत अन्य लोगों ने 15 नामांकन पत्र खरीदे। यहां भी सभासद पद पर कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। कैसरगंज तहसील परिसर में एसडीएम कोर्ट पर जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन होना था। पहले दिन यहां से निवर्तमान अध्यक्ष अनीस रायनी समेत अन्य लोगों ने छह परचे खरीदे हैं। यहां भी सभासद पद पर किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं दाखिल किया।

डीएम-एसपी ने लिया नामांकन का जायजा
नानपारा तहसील परिसर में चल रहे नामांकन कार्य का जायजा लेने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी अजयदीप सिंह और पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर पहुंचे थे। नामांकन कार्य का जायजा लेते हुए डीएम और एसपी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही सभी कार्य की वीडियोग्राफी कराए जाने और चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें