फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में आरक्षण के बाद सियासी घमासान शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण के बाद गड़बड़ाया दावेदारों का गणित
विज्ञापन


बहराइच। निकाय चुनाव के लिए चेयरमैन पदों का आरक्षण जारी होने के बाद जिले में सियासी घमासान तेज हो गया है। वहीं बहराइच नगर पालिका परिषद की सीट महिला के लिए आरक्षित होने से कई दिग्गजों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

जरवल और नानपारा की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने से कई दावेदारों की गणित गड़बड़ा गई है। रिसिया सीट के अनारक्षित होने से यहां प्रत्याशियों की लंबी फेहरिस्त देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव नवंबर में संभावित है। इसको देखते हुए नगर विकास विभाग ने गुरुवार को सभी जनपदों में नगरपालिका अध्यक्षों और नगर पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण जारी कर दिया है। जनपद में नगरपालिका परिषद बहराइच को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं नानपारा और जरवल को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। रिसिया नगर पंचायत को अनारक्षित रखा गया है। निकाय चुनाव को देखते हुए संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया था। हालांकि आरक्षण जारी होने के बाद कई उम्मीदवारों को अपने कदम रोक देने पड़े हैं।

नगरपालिका परिषद बहराइच
नगरपालिका परिषद बहराइच की सीट वर्ष 2012 में हुए चुनाव के दौरान सामान्य थी। मगर इस बार महिला सीट आरक्षित होने के बाद अब तक के दावेदारों की गणित ही पलट गई है। अब तक शहर सीट से भाजपा के सामने पुरुषों के आवेदन आए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल का कहना है कि अब नये सिरे से आवेदन लिए जाएंगे। वहीं सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव ने बताया कि अभी तक यहां से छह आवेदन आ चुके हैं।

नगरपालिका परिषद नानपारा
नगरपालिका परिषद नानपारा में अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। पहले यह सामान्य सीट थी। अब आरक्षण जारी होने के बाद प्रत्याशियों की दौड़ शुरू हो गई है। सपा में चुनाव लड़ने के लिए आठ आवेदन आ चुके हैं।

नगर पंचायत रिसिया
नगर पंचायत रिसिया पिछली बार भी अनारक्षित थी। इसके अध्यक्ष पद को इस बार भी अनारक्षित की श्रेणी में ही रखा गया है। इस बार यहां से कई और नये चेहरों के सामने आने की उम्मीद है। इसको लेकर पार्टियों में दावेदारों को लेकर घमासान मच सकता है।
विज्ञापन


नगर पंचायत जरवल
नगर पंचायत जरवल में अध्यक्ष पद पिछली बार अनारक्षित था। इस बार फेरबदल करते हुए इसे पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। अब आरक्षण होने के बाद कई और नये चेहरों के मैदान में उतरने की संभावना है। ऐसे में यहां भी कांटे की टक्कर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें