फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐरिया स्कूल में सड़क पर बैठकर मिडडेमील खाते हैं बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। स्कूलों में लापरवाही थम नहीं रही। ऐरिया स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन सड़क पर बैठकर मिड-डे-मील खाते हैं। ऐसे में नौनिहाल कब तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ जाएं, भरोसा नहीं है। शिक्षक व प्रधानाध्यापक का कहना है कि स्कूल में गर्मी रहती है। बाउंड्रीवाल है नहीं, परिसर में पेड़ भी नहीं लगे हैं। ऐसे में मजबूरी है। इस मामले में बीईओ ने जांच के निर्देश संकुल प्रभारी को देते हुए नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

एक तरफ प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाने का दावा कर रही है। वहीं ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था और उससे संबंधित गतिविधियां अव्यवस्था की चपेट में है। महसी तहसील अंतर्गत ऐरिया गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय ऐरिया प्रथम के परिसर में ही बाढ़ और कटान प्रभावित कपरवल प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन प्रतिदिन दोपहर में मिड-डे-मील परोसे जाने पर छात्र-छात्राएं थाली में भोजन लेकर स्कूल के सामने लगे पेड़ों के नीचे से गुजरी सड़क पर पहुंच जाते हैं। यहीं पर छात्र-छात्राएं भोजन करते हैं। सुस्ताते हैं। फिर स्कूल में पहुंचकर पढ़ाई करते हैं। यह नियम लगभग प्रतिदिन का है। ऐसे में सड़क पर भोजन करने वाले नन्हें-मुन्ने कब तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ जाएं, भरोसा नहीं है। ग्रामीण कई दिन से शिकायत कर रहे हैं। शनिवार दोपहर में जब अमर उजाला प्रतिनिधि मौके पर पहुंचा तो मामले की पुष्टि हुई। छात्र सड़क पर मिड-डे-मील खाते मिले। इस मामले में स्कूल के शिक्षक और प्रधानाध्यापकों से बात की गई तो सभी ने अपना नाम बताने से इन्कार कर दिया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि चिलचिलाती धूप है। स्कूल परिसर में न पेेेड़ है न चहारदीवारी। ऐसे में दोपहर में उमस और गर्मी से परेशानी होती है। जिससे बच्चे भोजन थाली में लेने के बाद सड़क पर चले जाते हैं।

हेड मास्टर बोले, नहीं है व्यवस्था
अमर उजाला प्रतिनिधि ने जब सड़क पर भोजन कर रहे बच्चों की फोटो खींची और प्रधानाध्यापक से नाम पूछा। तमतमा उठे, बोले-यह कोई खबर नहीं। बेवजह की खुराफात मत करो। जब व्यवस्था नहीं है। तभी बच्चे सड़क पर भोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोषी पर होगी कार्रवाई, संकुल प्रभारी को सौंपी जांच
महसी के खंड शिक्षा अधिकारी उपकेंद्र कुमार त्रिपाठी अवकाश पर मिले। उनके स्थान पर तेजवापुर के खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद उपाध्याय प्रभार संभाले मिले। जब उनसे सड़क पर भोजन कर रहे बच्चों के बारे में बात की गई तो चौंक पड़े। बोले बड़ी लापरवाही हुई है। दोषी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में संकुल प्रभारी को जांच सौंपी जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बख्शा नहीं जाएगा। उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें