फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को लाइन से हटा युवक ने उड़ाए 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटेहना (बहराइच)। रुकनापुर गांव निवासी एक महिला भूपगंज बाजार स्थित एटीएम पर 20 हजार रुपये निकालने गई थी। इसके लिए उसने कार्ड लगाकर पेमेंट को क्लीयर कर दिया। तभी पास में मौजूद युवक ने महिला को आवाज देकर हटाया और खुद पैसे निकालकर भाग गया। महिला ने अज्ञात युवक को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत रुकनापुर गांव निवासी नीलम सिंह पत्नी अवधेश कुमार सिंह का खाता इलाहाबाद बैंक में है। रविवार को बैंक बंद होने के कारण भूपगंज बाजार स्थित एटीएम पर रुपये निकालने गई। यहां पर उसने कार्ड लगाकर 20 हजार रुपये भुगतान के लिए औपचारिकताएं पूरी कर दीं। इसी दौरान आए अज्ञात युवक ने महिला को धोखे से हटा दिया और वह नकदी निकालकर फरार हो गया। नकदी निकलने की रसीद मिलने पर उसे अपने खाते से पैसे निकलने की जानकारी हुई। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक युवक भाग गया। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। महिला ने थाने पहुंचकर अज्ञात युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें