फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। विशुनपुर गांव निवासी एक युवक की रविवार शाम को तालाब में डूबकर मौत हो गई। काफी देर बाद लोगों को पता चला। तब पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक नानपारा का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत विशुनपुर गांव निवासी लालचंद (25) पुत्र तोते पयागपुर में बसअड्डा के निकट पॉलीथीन व अन्य प्लास्टिक के सामान बेचने का कार्य करता था। रविवार शाम को वह अपने कुछ साथियों के साथ मछली का शिकार करने के लिए धोबी गड़हा तालाब के तट पर गया था। तालाब में जाल डालने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। उसने बचाव के लिए आवाज लगाई, लेकिन जब तक लोग दौड़ते, तब तक लालचंद डूब गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि युवक के मौत की सूचना उसके घर पर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें