फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ के खिलाफ केस दर्ज
रिसियामोड़ (बहराइच)। रामपुर बरई पेरी गांव में बीती देर शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर बरई पेरी गांव निवासी पुरुषोत्तम मिश्रा तथा कृष्णकुमार मिश्रा पट्टीदार हैं। दोनाें परिवारों के बीच जमीन के मामले को लेकर रंजिश चल रही है। शुक्रवार देर शाम जमीन के विवाद में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से पुरुषोत्तम कुमार, श्रीपति मिश्रा व दूसरे पक्ष से कृष्णकुमार तथा रेखा को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया पहुंचाया। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि मारपीट में पुरुषोत्तम कुमार तथा कृष्णकुमार पक्ष से चार-चार लोगों के विरुद्ध मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जंाच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें