फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की तीन दुकाने सीज, नौ दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीज की तीन दुकानें सीज, नौ दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन

कालाबाजारी पर अंकुश को खाद और बीज की47 दुकानों पर छापा
बहराइच। जिले के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने व बीज की होर्डिंग व कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से बीज निरीक्षकों व उप जिलाधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को छापेमारी की। बीज की दुकानों के साथ गोदामों को भी खंगाला गया।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार सागर ने बताया कि शनिवार को 14 बीज की दुकानों का निरीक्षण टीमों द्वारा किया गया। इस दौरान दौरान पांच बीजों के नमूने लिए गए। बिना लाइसेंस के चल रहीं दो दुकानों को सील कर दो दुकानों पर संदिग्ध बीज और अन्य सामग्री मिलने पर बिक्री प्रतिबंधित की गई। डीडी कृषि ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार सिंह द्वारा 15 बीज की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पांच बीज नमूना एकत्रित कर सात दुकानों को नोटिस जारी किया गया, जबकि गलत तरीके से संचालित एक दुकान सील की गई। वहीं जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरडी वर्मा ने आठ बीज की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो बीज के नमूना लेकर एक दुकान को नोटिस जारी किया। जबकि भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार ने 10 बीज की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चार बीज नमूना इकट्ठा कर 01 दुकान को नोटिस जारी किया। बीज के नमनों का परीक्षण करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें