फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च माह में ही 83002 लोगों को लगेगा कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को मार्च माह में 83002 लोगों को कोरोना का टीका लगाने का निर्देश दिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से सूची मांगी गई है। मार्च में 83 हजार कर्मचारियों का टीका लगाने के लिए जिले भर में 600 बूथ संचालित होंगे। टीकाकरण में 60 से ऊपर के साथ 45-60 वर्ष के विभिन्न बीमारियों से संक्रमित लोग शामिल होंगे। लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को मोबाइल एप के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना महामारी पर अंकुश के लिए मार्च माह में 83,002 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया है। इसकी सूची स्वास्थ्य विभाग से मांगी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि मार्च माह में ही 83,002 लोगों को वैक्सीन लगाकर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिसमें 45 वर्ष से 60 वर्ष के बीमार लोग शामिल रहेंगे। इनमें डायबिटीज, शुगर, कैंसर, डायलिसिस वाले लोग शामिल होंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सूची तैयारी की जा रही है। सूची तैयार होते ही शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होगा। डॉ. वर्मा ने बताया कि लक्ष्य पूरा करने के लिए लगभग 150 केंद्रों को चुना जाएगा। जबकि पूरे जिले में 600 बूथ संचालित होंगे। जल्द ही वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

मोबाइल एप द्वारा होगा प्रशिक्षण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 83002 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य शासन ने दिया है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को मोबाइल एप के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें