फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या कर शव बाग में लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। गुलमा गांव निवासी एक किशोरी की हत्या कर शव बाग में पेड़ से लटका दिया गया। शुक्रवार सुबह उसका शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी की दादी ने पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। घटना के बाद से दोनों युवक फरार हैं।
विज्ञापन



रुपईडीहा थाना अंतर्गत ग्राम गुलमा निवासी मोहिनी (14) गुरुवार रात गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए गई थी। रात में वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने मोहिनी का शव गांव के बाहर स्थित पिंटू की बाग में लटका होने की सूचना दी।


सूचना मिलने पर मोहिनी की दादी जमीला अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गई। शव को पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका दिया गया था। दादी जमीला ने बताया कि गांव निवासी प्रमोद और पिंटू का उसके परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी भी हुई है। इसी को लेकर उसकी पोती की प्रमोद और पिंटू ने मिलकर हत्या कर शव बाग में लटका दिया है।
विज्ञापन




एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा मधुपनाथ मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लोगों का बयान दर्ज किया गया। एएसपी ने बताया कि दादी की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों युवक फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


गांव के लोगों का कहना है कि जमीला के परिवार के लोगों ने कुछ लोगों को भैंस चोरी करते हुए पकड़ लिया था। इसी को लेकर कुछ माह पूर्व विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से न्यायालय के माध्यम से छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे भी दर्ज कराए गए थे। यहीं से दोनों पक्षों के बीच रंजिश का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें