फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल खाली कराने आए दबंगों ने किया नंगा नाच, लाठियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटेभर बाद पहुंची पुलिस, दो घंटे तक जाम रहा रामगांव-बहराइच मार्ग
विज्ञापन

बहराइच। रामगांव चौराहे पर एक होटल खाली कराने की नियत से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर 19 लोग बुधवार देर शाम रामगांव बाजार में आ धमके। सभी ने होटल पर उत्पात मचाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। होटल मालिक समेत चार को लहूलुहान कर जख्मी कर दिया।

आसपास के लोगों ने थाने पर सूचना दी, लेकिन पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान भीड़ ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को आग के हवाले कर दिया। हालांकि उसे आंशिक नुकसान हुआ। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


रामगांव थाना अंतर्गत बसौना माफी गांव निवासी विनोद का होटल बहराइच-रामगांव मार्ग पर रामगांव बाजार में है। रोज की तरह बुधवार शाम करीब छह बजे विनोद दुकानदारी कर रहा था। लोग होटल पर बैठकर नाश्ता कर रहे थे।

उसी समय बसौनामाफी निवासी गोबरे, केशव, ढिल्लर, संगम, ननकू, बच्चाराम, मंशा व 12 अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली से आ धमके। ट्रॉली से उतरते ही हमलावरों ने मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। होटल मालिक विनोद के विरोध करने पर उसकी लाठियों से पिटाई की।

बचाने दौड़े भाई नन्हें, अखिलेश व अन्य को भी मारापीटा। चार लोग मौके पर लहूलुहान हुए। तोड़फोड़ की चपेट में आकर अन्य लोग भी चोटहिल हुए। हंगामे की स्थिति बन गई। लगभग 40 मिनट तक हमलावरों ने कहर बरपाया। बाजार के लोग एकत्रित हुए।

सूचना 200 मीटर की दूरी पर स्थित थाने पर दी गई। लेकिन पुलिस को आने में एक घंटे लग गए। इस कारण दो घंटे तक बहराइच-रामगांव मार्ग जाम रहा। गुस्सा कुछ लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को आग के हवाले कर दिया। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया।

लेकिन आंशिक नुकसान हुआ। वहीं दुकान मालिक विनोद का कहना है कि विपक्षी गोबरे से रंजिश चल रही है। जिसके चलते उसने समर्थकों के साथ हमला बोला है। प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल का नेटवर्क गड़बड़ है।
विज्ञापन


उससे समस्या हो सकती है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थिति नियंत्रण में है। होटल मालिक की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी हमलावर मौके से फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें