फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले में घायल महिला की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मगरमच्छ के हमले में घायल महिला की हालत नाजुक
विज्ञापन

उर्रा (बहराइच)। संरक्षित वन क्षेत्र कतर्नियाघाट अंर्तगत सुजौली रेंज के बनकटी रमपुरवा गांव निवासी एक महिला रविवार को मगरमच्छ के हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत बनकटी रमपुरवा गांव निवासी रेशमा (38) पत्नी बंधाप्रसाद रविवार को सुबह नित्यक्रिंया व लकड़ी बीनने के लिए घर से निकली थी। जब वह नहर के पास पहुंची तभी नहर तट पर मौजूद मगरमच्छ ने हमला कर दिया। रेशमा की चीख सुनकर लोग दौड़े किसली तरह उसे मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया गया। हालांकि इस दौरान मगर ने महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने बताया की महिला काफी गरीब परिवार से है। पति मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें