फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा और सरयू में डूबकर किशोर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा और सरयू में डूबकर किशोर समेत दो की मौत
विज्ञापन

एक युवक विसर्जन करते समय गहरे पानी में डूबा, जबकि दूसरा नहाते समय
अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/जरवल। जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार शाम को सरयू नदी में एक युवक डूब गया। जबकि घाघरा नदी में स्नान करते समय किशोर की डूबकर मौत हो गई। देर रात डूबने का पता चला, तब कोहराम मचा। दोनों के शव नदी में उतराते मिले।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना अंतर्गत पंडितपुरवा सोहबतिया निवासी लवकुश (19) गांव के प्रतिमा विसर्जन जुलूस के साथ घर से निकला था। लेकिन प्रतिमा सरयू नदी के गढ़ीघाट तट पर पहुंचने में काफी देर हो गई। अंधेरे में जब मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। लेकिन भीड़भाड़ और विसर्जन के जयकारों के बीच किसी को भी डूबने का पता नहीं चला। देर रात विसर्जन के समय लवकुश का शव उतराता मिला। उधर जरवलरोड थाना अंतर्गत परसा गांव निवासी जगराम (15) पुत्र घनश्याम पशुओं को चराने घाघरा नदी के तट पर गया था। गर्मी अधिक लगने पर जगराम देर शाम नदी में स्नान करने लगा। तभी पैर फिसलने से वह बीच में धारा में बह गया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने तलाश की तो किशोर की चप्पलें तट पर मिलीं। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। जरवलरोड पुलिस गोतखोरों को लेकर घाघरा नदी पहुंचकर तलाश शुरू की। घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि गोतोखोरों की मदद से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी केस नहीं दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें