फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अंत्योदय सूची से नाम काटे का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय सूची से नाम कटने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

पयागपुर (बहराइच)। झाला तरहर गांव के ग्रामीणों के नाम अंत्योदय सूची से काट दिए गए हैं। ग्रामीणों ने वीडीओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विकास खंड पयागपुर अंतर्गत ग्राम झाला तरहर के ग्राम प्रधान देवकीराम केवट की अगुवाई में ग्रामीण नारेबाजी करते हुए तहसील पयागपुर कार्यालय पहुंचे। ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव के गरीब परिवारों को अनाज मुहैया कराने के लिए उनको पात्रता सूची में शामिल किया गया था। सभी के अंत्योदय कार्ड बने हुए थे, मगर ग्राम विकास अधिकारी ने गलत तरीके से सर्वे रिपोर्ट बनाते हुए 36 ग्रामीणों के नाम सूची से कटवा दिए। प्रधान ने इसकी जांच कराए जाने की मांग की है। इस दौरान तहसीलदार पांडेय, भगवानदीन, इब्राहीम, ललतू, कांशीराम, श्रीदेवी, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें