वार्ड आरक्षण में अनदेखी का आरोप
बहराइच। मोहल्ला मेवातीपुरा में नब्बे फीसदी आबादी पिछड़ा वर्ग की रहती है, लेकिन अभी तक नगर पालिका में वार्ड का आरक्षण पिछड़ा वर्ग के लिए नहीं किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता ने डीएम को पत्र देकर आरक्षण किए जाने की मांग की है। नगरपालिका परिषद बहराइच के वार्ड संख्या 23 मोहल्ला मेवातीपुरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अकील खरादी ने डीएम को पत्र देकर कहा है कि एक जुलाई से ओबीसी के लिए सर्वे का काम शहर के सभी वार्डों में शुरू किया गया है। मोहल्ले के बीएलओ की ओर से सभासद के साथ मिलकर सत्यापन में अनियमितताएं बरती गई है। पांच वर्ष पर आरक्षण किए जाने का नियम है। लेकिन हर बार सामान्य आरक्षण ही किया जा रहा है। मोहल्ले में 90 फीसदी ओबीसी निवास करती है।