फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 किमी. बहराइच सिरसिया बाया तुलसीपुर बलरामपुर बिछेगी रेलवे लाइन

Thu, 25 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर साठ साल बाद श्रावस्ती को ‘प्रभु’ का आशीर्वाद मिल ही गया। रेल बजट में जिले को मिली सहूलियत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। अब रेल बहराइच से होकर सिरसिया वाया तुलसीपुर बलरामपुर तक का 80 किलोमीटर सफर पूरा करेगी। इसके लिए 1600 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन


श्रावस्ती का कोई भी हिस्सा अब तक रेल से नहीं जुड़ा है। श्रावस्ती में रेल दौड़े, इसकी मांग साठ वर्षों से की जा रही थी। इस लोकसभा चुनाव से यह मांग सड़कों पर उतर आई। श्रावस्ती को रेल से जोड़ों संघर्ष समिति ने इसके लिए दिल्ली स्थिति जंतर मंतर सहित कई मंचों पर आंदोलन किया।

इस आंदोलन में सांसद दद्दन मिश्र का भी समर्थन संघर्ष समिति को मिला। इन दिनों कई बार संघर्ष समिति व सांसद ने रेल मंत्री को ज्ञापन व लोकसभा में प्रश्न उठाकर श्रावस्ती को रेल से जोड़ने की मांग की थी। अभी कुछ माह पूर्व बलरामपुर आए रेल मंत्री को पुन: ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान रेल मंत्री ने इसी बजट में श्रावस्ती को रेल देने का वादा किया था। जिसे गुरुवार को लोकसभा में पेश किए गए रेल बजट में पूरा किया गया। दो हजार किलोमीटर नई बिछाई जाने वाली लाइनों में 80 किलोमीटर की दूरी श्रावस्ती के लिए निश्चित की गई। श्रावस्ती की रेल बहराइच बाया सिरसिया तुलसीपुर से बलरामपुर जाएगी।

रेल मंत्री ने पूरा किया वादा : दद्दन मिश्रा
सांसद दद्न मिश्रा ने बताया कि रेल से जोड़ों संघर्ष समिति की ओर से दिए गए प्रस्ताव बहराइच श्रावस्ती बाया तुलसीपुर बलरामपुर को कई बार रेल मंत्री के समक्ष रखा गया था। इस मामले को सदन में भी उठाया गया था। अभी कुछ दिन पूर्व रेल मंत्री से मिलकर इस पर बात की गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया था और अब रेल मंत्री ने अपना वादा पूरा किया।

सपना हुआ पूरा
रेल से जोड़ो संघर्ष समिति अध्यक्ष दिवाकर शुक्ला ने बताया कि श्रावस्ती के लिए रेल किसी सपने से कम नहीं है। जिलेवासियों का सपना पूरा करने के लिए जब संघर्ष शुरू किया गया था तो लगा था कि यह लड़ाई वर्षों तक जारी रहेगी। लेकिन केंद्र सरकार ने आम जनता की पीड़ा को समझा। इसके लिए रेल मंत्री सहित केंद्र सरकार को धन्यवाद।

जिला विकास का लिखा जाएगा इतिहास                               
रेल से जोड़ो संघर्ष समिति महामंत्री पंकज मिश्रा ने बताया कि श्रावस्ती को रेल से जोड़ने का मुद्दा महज यातायात सुगमता का मुद्दा नहीं है। यह एक संस्कृति विस्तार का मुद्दा है। पहले यहां कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव के कारण आना नहीं चाहता था। पर अब ऐसा नहीं होगा। श्रावस्ती की रेल जिला विकास का नया इतिहास लिखेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें