फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित महिला के परिवार समेत 76 के सैंपल निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना पॉजिटिव मिली महिला के मायके के पांच लोगों समेत 76 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद परिवार के साथ शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली है। दो दिन तक पूरा परिवार मानसिक दबाव को झेलता रहा।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी एक महिला का विवाह अयोध्या जनपद के रुदौली क्षेत्र में हुआ था। वह गर्भवती होने पर मायके आ गई थी। यहां से हालत खराब होने पर उसे हुसैनगंज के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। निजी लैब की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। उसके मायके के पांच लोगों के सैंपल लेकर रविवार को भेजे गए थे। इनके साथ 76 सैंपल थे। सोमवार रात को सभी की रिपोर्ट डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ से निगेटिव होने की पुष्टि की गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि सोमवार रात 76 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें काजीपुरा का एक परिवार भी शामिल है। रिपोर्ट आने की पुष्टि के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। मोहल्ले के लोगों के बीच भी दहशत बनी हुई थी। निगेटिव रिपोर्ट आने पर सभी ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें