फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत संवाद का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। रानीपुर के ब्लू बेल्स एवरग्रीन स्कूल में अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। शिक्षकों ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व नारी गरिमा और सम्मान के लिए काम करने की शपथ ली।
विज्ञापन



विद्यालय के प्रबंधक मुस्तकीम अहमद ने कहा कि आज के समय में हम सभी को अपने वोट की ताकत को पहचानना होगा। जिस जिले में मतदान का प्रतिशत अधिक होता है, वहां के जागरूक मतदाताओं के लिए विकास के काम भी सरकार अधिक कराने का प्रयास करती है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी लोग मतदान करें।


कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिनेश यादव व शिवकुमार मिश्र ने किया। सभी छात्र-छात्राओं को अपने परिवारीजनों व पड़ोसियों को छह मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करवाने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपक सिंह, शिक्षक मस्तराम मौर्या, राहुल पुष्कर, कृष्ण कुमार मिश्र, पवन राना, अरसाद अहमद, शिक्षिका नीलम सिंह, तनु सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



देश के विकास और खुशहाली के लिए हम सबके एक-एक वोट कीमती हैं। हमारा एक वोट सरकार को बनाने व बिगाड़ने में अपना अहम रोल अदा करता है। मतदान के दिन लाइन में लगकर वोट देने का अपना अलग महत्व है। वोट देने के बाद हमें एक विशेष अनुभूति होती है। अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में यही हमारा योगदान है।
मुस्तकीम अहमद, प्रबंधक


अमर उजाला का महिला सशक्तीकरण का अभियान हो या फिर मतदाता जागरूकता का कार्य काफी सराहनीय है। जो महिलाएं पोलिंग बूथ तक जाने से डरती थीं। उन्हें अमर उजाला की इस मुहिम ने ताकत दी है। ऐसे में इस बार मतदान प्रतिशत में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं जिस दिन पूरी आबादी मतदान का महत्व समझ जाएगी, उस दिन निश्चित ही लोकतंत्र मजबूत हो जाएगा।
दीपक सिंह, प्रधानाचार्य


हमारा वोट लोकतंत्र की मजबूती के लिए बहुत मूल्यवान है। इसलिए किसी के लालच व प्रलोभन के चक्कर में नहीं आना चाहिए। जो सरकार देश हित में और सांसद जिले के विकास को पहले तरजीह दे, उसे अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करना चाहिए। वोट किसी भी जनप्रतिनिधि को दें, मगर वोट करने के लिए जरूर जाएं।
शिव कुमार मिश्रा, शिक्षक


हमारा एक वोट लोकतंत्र के ढांचे को मजबूत करता है। इसलिए अपने एक वोट के महत्व को समझना चाहिए। किसी के बहकावे में आकर अपना वोट गलत प्रत्याशी को देकर खराब न करें। वोट देना आपका अधिकार है। इसे अपनी स्वेच्छा से पसंद के प्रत्याशी को दें।
पवन राना, शिक्षक


हमें ऐसे लोगों को समझाना होगा जो कहते हैं कि हम वोट डालने नहीं गए तो क्या फर्क पड़ेगा। एक वोट से कुछ नहीं होता है। मगर एक वोट हमारे देश की दशा व दिशा बदल सकता है। इसलिए अपने वोट की कीमत को समझकर सभी को वोट करना जरूरी है। ऐसे लोगों को जागरूक करना होगा।
मस्तराम मौर्या, शिक्षक


मतदान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी होनी चाहिए। इससे लोकतंत्र मजबूत होता है। क्योंकि हमारा वोट देश की तस्वीर बदल सकता है। इसलिए हम सब को मतदान वाले दिन अपने मताधिकार का पूरा प्रयोग करना चाहिए। इससे लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को भी मतदाताओं की ताकत का अंदाजा होगा।
इलमा खान


चुनाव के दिन कोई मतदान करने से छूट नहीं जाए। इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि गांव व घर वालों को चुनाव के दिन वोट करने जरूर भेजें। हमारे एक वोट से चुना हुआ प्रतिनिधि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए चुनाव के दिन पहले अपने परिवार के सदस्यों और फिर गांव के लोगों को वोट देने के लिए भेजने में अपना योगदान दें।
तबस्सुम बानो


हम सभी छात्र-छात्राएं यदि संकल्प ले लें कि अपने अभिभावकों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान का संकल्प दिलाएंगे। तब भी वोट प्रतिशत बढ़ाकर हम देश केलिए एक अच्छी सरकार चुन सकते हैं। इस बार हमलोगों की जागरूकता का असर जरूर दिखेगा। बीते सालों की अपेक्षा इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ेगा तो एक मजबूत सरकार भी बनेगी।
निशी मौर्या


विकास कार्य में भ्रष्टाचार दूर करे। समाज को संदेश दे। विकास विकास कार्य होते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार से मजबूती नहीं रहती है। विकास में भ्रष्टाचार दूर करे और समाज को एक रखने के लिए कार्य करे। महिलाओं का आदर करे।
विज्ञापन

हिना बेगम


मतदान के दिन सभी लोग काम छोड़कर बूथ तक जाएं। तभी इस अभियान से मतदाता जागरूकता को बल मिलेगा। देशहित में सभी मतदान अवश्य करें।
शफीकुन निशा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें