फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर शिक्षिका निलंबित, तीन शिक्षामित्रों को सेवा समाप्ति की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लोकसभा चुनाव में निर्वाचन ड्यूटी आदेश की अनदेखी पर एक शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। तीन शिक्षामित्रों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई से अन्य शिक्षकों में हड़कंप है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि रिसिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सैदा बभनी में तैनात शिक्षामित्र नेहा अजीज व सारिका चौधरी को निर्वाचन ड्यूटी का आदेश खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजा गया।

लेकिन दोनों शिक्षामित्रों ने चुनाव ड्यूटी आदेश लेने से ही इंकार कर दिया। कैसरगंज के बदईपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र सीमा देवी ने भी ड्यूटी पत्र नहीं लिया। वह अरसे से स्कूल से नदारद भी चल रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे में तीनों शिक्षामित्रों को कार्य में लापरवाही बरतने पर सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने बताया कि चित्तौरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गोदनी बसाही में सहायक शिक्षका अर्चना रावत की ओर से भी निर्वाचन ड्यूटी आदेश पत्र को नहीं लिया गया।

निर्वाचन जैसे कार्य में लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को सौंपी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें