फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर तेंदुए का नहीं मिला मूवमेंट, वनकर्मियों ने पिंजड़े में जांची स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। हरखापुर गांव में दो लोगों पर हमले के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया है, लेकिन पिंजड़े के पास तेंदुए का मूवमेंट नहीं मिला है। मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी ने मूवमेंट की स्थिति जांची। तेंदुआ पिंजड़ा के आसपास नहीं आता दिखा। वहीं, तेंदुए के हमले को देखते हुए ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन



कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के धर्मापुर रेंज अंतर्गत हरखापुर ग्राम पंचायत के खुटेहना फार्म निवासी गुरुजिंदर सिंह (30) पुत्र केहर सिंह तथा त्रिमुहानी गांव निवासी मनोज (10) पुत्र बूंदेलाल पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था, जिससे दोनों लोग घायल हो गए थे। तेंदुए की मूवमेंट गांव के आसपास मिलने और ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए डीएफओ ने गांव में पिंजड़ा लगवाया।


डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि वनकर्मी निरंतर कांबिंग कर रहे हैं। मंगलवार को वन क्षेत्राधिकारी एके त्यागी, वन दरोगा शरीफ अहमद को पिंजड़े के निकट मूवमेंट के जांच का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन



वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पिंजड़ा के निकट तेंदुए का मूवमेंट नहीं मिला है। तेंदुआ दूसरे क्षेत्र में चला गया है। जबकि पिंजड़ा में बकरी सुरक्षित बंधी हुई है। ऐसे में मूवमेंट के हिसाब से आगे कार्य किया जाएगा। उधर, तेंदुए के हमले से ग्रामीण सशंकित हैं। सभी बच्चों व अपनी सुरक्षा को लेकर असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें