फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 फीसदी हाजिरी न होने पर परीक्षा से होंगे वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार विद्यार्थियों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। उपस्थित कम होने पर संबंधित छात्र को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश के बाद किसान पीजी कॉलेज प्रशासन ने स्नातक प्रथम वर्ष की सभी कक्षाओं को संचालन शुरू कर दिया है।

कॉलेज के प्राचार्य मेजर एसपी सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष बीए व बीकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया अभी शुरू है। बीएससी की सीटें पूरी हो जाने पर प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है।

डॉ. राममनोहर अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नई गाइड लाइन जारी करते हुए कॉलेज में सभी कक्षाओं में छात्रों की उपस्थित 75 फीसदी अनिवार्य कर दी गई है।

प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की नई गाइड लाइन जारी होने के बाद स्नातक प्रथम वर्ष में तीनों संकाय की कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया है।

स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया भी 16 जुलाई से प्रारंभ कर दी जाएगी। जिन छात्रों को अभी तक अंकपत्र नहीं मिले है, ऐसे छात्र नेट से अंकपत्र प्राप्त कर अपना प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपस्थिति की अनिवार्यता को देखते हुए स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाओं का भी संचालन शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें