फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई में बदल रहे मौसम के बीच बुखार, निमोनिया समेत अन्य संक्रामक रोग नन्हे-मुन्नों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार व निमोनिया पीड़ित दो मासूमों की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 20 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

तराई में मौसम परिवर्तन तेजी से हो रहा है। दिन में तेज धूप और रात में कोहरा, धुंध और ठंड से सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते बीमारियां भी फैल रही हैं। रामगांव निवासी लायबा (5) पुत्री हलीम को बीते चार दिनों से बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ हुई। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज करवाने पर लाभ न हुआ तो परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान लायबा ने सोमवार दोपहर बाद दभम तोड़ दिया। उसे बुखार के साथ निमोनिया की शिकायत थी। वहीं हुजूरपुर के लौकाही निवासी शिवानी (6) पुत्री मनोज को भी बुखार, डायरिया व निमोनिया की शिकायत थी। परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। उसने भी दम तोड़ दिया। 20 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें नानपारा के भगवानपुर निवासी सफीउल्ला (12), ढपालीपुरवा निवासी सुनील कुमार का एक माह का पुत्र व रमनगरा निवासी अनुभव (4) पुत्र अवधेेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीआईसीयू में भर्ती किया गया है। स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें