फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर गोंडा के किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड रेलवे स्टेशन के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

घाघराघाट (बहराइच)। गोंडा-गोरखपुर रेल प्रखंड पर जरवलरोड रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार देर रात एक किशोर चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। मौके पर ही कटकर उसकी मौत हो गई। उसके पास मौजूद परिचय पत्र से पहचान हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवलरोड थाना अंतर्गत गोंडा-गोरखपुर रेल प्रखंड पर जरवलरोड रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर ट्रेन से 13 वर्षीय किशोर गिर गया। मौके पर ही उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी काफी देर बाद रेल प्रशासन को तब हुई, जब ट्रैकमैन सिग्नल की लाइट चेक करने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंचे। शव की तलाशी लेने पर मिले परिचय पत्र से किशोर की पहचान साजन गोस्वामी (13) पुत्र जगतपाल निवासी गोसाईंपुरवा गोंडा के रूप में हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि चलती ट्रेन में उतरने के प्रयास में किशोर की कटकर मौत हुई है। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि मामला जीआरपी का होने के चलते रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें