फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी का प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे छह हजार किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। फसली ऋण मोचन योजना के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइंस मैदान से किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण बांटे गए। कर्जमाफी के प्रमाण पत्र पाकर छह हजार किसानों के चेहरे पर कर्जमुक्त होने की रौनक साफ छलकती दिखाई दी। सभी ने यूपी सरकार की सराहना की। वहीं प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने यूपी सरकार की विकास योजनाओं और किसान हित के कार्यों का बखान करते हुए किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मैदान में शुक्रवार को फसली ऋण मोचन योजना के तहत प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जनपद के प्रभारी मंत्री श्रम एवं सेवायोजन स्वामी प्रसाद मौर्या ने जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों के छह हजार किसानों को ऋण मोचन के प्रमाण पत्र का वितरण किया। प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि किसानों के हित के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा रोज नए कदम उठाए जा रहे हैं। चुनाव में किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा को भाजपा सरकार ने महज 100 दिन में पूरा करके दिखाया है। इसके अलावा किसानों की आय को 2022 तक दोगुनी करने की दिशा में काम करते हुए यूपी सरकार ने इस साल के बजट में 67 हजार 682 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। प्रभारी मंत्री ने मंच से ही डीएम को निर्देश दिए कि ऋण मोचन योजना में वसूली आदि की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत 2022 तक हर गरीब को आवास मुहैया कराया जाएगा। डीएम अजयदीप सिंह ने कहा कि जनपद के 30700 किसानों को 215 करोड़ के कर्जमाफी के प्रमाण पत्र पहले चरण में वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बाल शिक्षा निकेतन की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम को विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, किसान प्रतिनिधि हनुमान प्रसाद शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान एसपी सुनील सक्सेना, एडीएम संतोष राय, एसपी सिटी कमलेश दीक्षित, नगर मजिस्ट्रेट पीके सिंह, उप निदेशक कृषि आरके सिंह आदि मौजूद रहे।

तहसीलवार बंटेंगे प्रमाण पत्र
डीएम अजयदीप सिंह ने बताया कि पहले चरण के लिए चयनित किए गए किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र तहसीलवार वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा बैंकों में शिविर लगाकर भी प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन घंटे बाद पहुंचे प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को सुबह दस बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचना था। चिलचिलाती धूप में किसान पांडाल में बैठकर उनका इंतजार करते रहे। लेकिन प्रभारी मंत्री दोपहर एक बजे के करीब डाक बंगले से निकलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इससे लोगों में काफी आक्रोश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें