फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में आए 667 प्रार्थना, निस्तारित हुए 60

विज्ञापन
विज्ञापन
667 शिकायतों में सिर्फ 60 निस्तारित
विज्ञापन

बहराइच। लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को जनपद की छह तहसीलों में तहसील दिवस आयोजित हुआ। इसमें 667 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 60 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण ही किया जा सका।
विज्ञापन

मिहींपुरवा मोतीपुर में आयोजित तहसील समाधान दिवस में डीएम अजयदीप सिंह, एसपी सुनील कुमार सक्सेना, सीडीओ राकेश कुमार व एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। 117 प्रार्थना पत्र आए, पर मौके पर चार का ही निस्तारण हुआ। तहसील महसी में उप जिलाधिकारी नागेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 139 प्रार्थनापत्र में से 12, तहसील सदर में मुख्य राजस्व अधिकारी बाबू राम की अध्यक्षता में 82 प्रार्थनापत्रों में से 9 का निस्तारण हुआ। तहसील कैसरगंज में उप जिलाधिकारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 163 प्रार्थनापत्रों में से 19 और तहसील पयागपुर में तहसीलदार शिवध्यान पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 80 प्रार्थनापत्रों में से 10 का निस्तारण मौके पर हुआ। तहसील नानपारा में उप जिलाधिकारी एसपी शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 86 प्रार्थना पत्रों में से छह का निस्तारण मौके पर किया गया। नानपारा तहसील का अपर आयुक्त आरएन बाजपेयी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें