फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री को दौरा करना था। लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम गुरुवार भोर में निरस्त हो गया। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालंाकि रातोरात मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के लिए हेलीपैड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तराई में बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा करने के लिए आने वाले थे। इसके लिए कार्यक्रम घोषित हो गया था। 11 अगस्त को दोपहर में मुख्यमंत्री को बहराइच पहुंचना था। लेकिन गुरुवार भोर में अचानक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने का फैक्स शासन से आ गया। इससे अधिकारी पहले तो भौचक दिखे। फिर सभी ने राहत की सांस ली। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि दिल्ली में कार्यक्रम होने के चलते अचानक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हुआ है। गौरतलब हो कि इसके पूर्व रातोंरात ऐरिया के रामलीला मैदान पर चिन्हित स्थल पर हेलीपैड का निर्माण लगभग पूरा कर दिया गया था। हालांकि कार्यक्रम निरस्त होने से अधिकारी सुकून महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें