फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की तीन पुलिस चौकियों को थाने में तब्दील करने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा व बैबाही पुलिस चौकी को मिलेगा थाने का दर्जा
विज्ञापन

जिले की तीन पुलिस चौकियों को थाने में तब्दील करने की कवायद
राजा बाजार पुलिस चौकी नानपारा बनेगा महिला थाना
नानपारा और खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षकों ने भेजा ब्यौरा
सत्यप्रकाश गुप्ता
नानपारा (बहराइच)। जिले की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन पुलिस चौकियों को थाने में तब्दील करने की कवायद शुरू की गई है। इनमें मटेरा और बैबाही पुलिस चौकी को तो थाने का दर्जा मिलेगा ही, नानपारा के राजा बाजार पुलिस चौकी महिला थाना बनाया जाएगा। यहां पर बैरक का भी निर्माण होगा। शासन की ओर से भेजे गए पत्र पर नानपारा और खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षकों ने ब्यौरा शासन को मुहैया करा दिया है।
जिले में सुरक्षा को लेकर आए दिन सवाल उठते हैं। बहराइच से नानपारा के मध्य 35 किलोमीटर के दायरे में हाईवे पर एक भी थाना नहीं है। सिर्फ मटेरा में पुलिस चौकी स्थापित है। ऐसे में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं व हाईवे के अपराधों में अपराधी और दुर्घटना को अंजाम देने वाले लोग बचकर निकल भागते हैं। इस समस्या को देखते हुए शासन ने हाईवे के साथ ही बढ़ रही आबादी के दृष्टिगत और थानों को स्थापित करने के लिए ब्यौरा मांगा था। उसी के तहत खैरीघाट और नानपारा कोतवाली क्षेत्र में स्थापित चौकियों को थाने में तब्दील करने की कवायद शुरू हुई है। पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने बताया कि हाईवे पर नानपारा कोतवाली अंतर्गत मटेरा पुलिस चौकी स्थापित है। इसे थाने में परिवर्तित किया जाएगा। इसके अलावा रुपईडीहा-बहराइच व लखीमपुर मार्ग पर नानपारा बाजार में कतर्निया तिराहे के निकट स्थित राजा बाजार पुलिस चौकी को महिला थाने में परिवर्तित किया जाएगा। एसपी ने कहा कि खैरीघाट क्षेत्र घाघरा और सरयू का कछार है। यहां भी थाने की कमी से परेशानी होती है। ऐसे में बैबाही पुलिस चौकी को थाने का दर्जा दिया जाएगा। इस मामले में कोतवाली नानपारा और खैरीघाट थाने से रिपोर्ट मांगी गई है। कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव और खैरीघाट के एसएचओ अवधेश राय ने पुलिस अधीक्षक को जनसंख्या, क्षेत्रफल, अपराध की स्थिति, कानून व्यवस्था समेत सभी बिंदुओं पर ब्यौरा मुहैया करा दिया है। यह ब्यौरा शासन को भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इंसेट
मटेरा पुलिस स्टेशन के लिए इन थानों से कटेगा यह क्षेत्रफल
कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मटेरा थाने की स्थापना के लिए कोतवाली नानपारा से 70 वर्ग मील, रिसिया से 48, रामगांव से 07 व नवाबगंज से 20 वर्ग मील क्षेत्रफल काटकर मटेरा थाने में मिलाया जाएगा। ऐसे में कुल क्षेत्रफल 143 वर्ग मील होगा। जनसंख्या लगभग 96600 रहेगी।
विज्ञापन


इंसेट
नव निर्मित थानों में तैनात होगा यह स्टाफ
नवनिर्मित थानों में एक इंस्पेक्टर, 22 सिपाही, एक आरक्षी चालक, तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व दो कंसोल आपरेटर की तैनाती होगी।

इंसेट
इन असलहों की पड़ेगी जरूरत
जिले में चौकियों को थाने में परिवर्तित करने के बाद प्रत्येक थाने के लिए तीन नाइन एमएम पिस्टल, दो सीएम नाइन एमएम, पांच एसेलार, पांच एक्सएन रायफल, तीन इंसास रायफल, एक 16 एमएम पीएमएफ, दो एंटी राइट गन, एक गैसमेन की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा विभिन्न तरह की लगभग 1600 कारतूसों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें