फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना में प्रस्ताव 66.75 करोड़ का, मिली धनराशि महज 15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत योजना में प्रस्ताव 66 करोड़ का, मिले महज 15 लाख
विज्ञापन

शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बनी थी परियोजना
पेयजल कनेक्शन देने का चल रहा काम

बहराइच। अमृत योजना में जिले की नगर पालिका परिषद बहराइच को चयनित किया गया था। जिसके तहत पेयजल व्यवस्था और सीवरेज सिस्टम को मजबूत करने के साथ पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम होना था, मगर इन क्षेत्रों में बजट ही नहीं मिल पा रहा है। जिससे काम आधे-अधूरे पड़े हैं, वहीं कुछ स्थानों पर काम शुरू ही नहीं हो सके हैं।
अमृत योजना (अटल मिशन फार रिज्यूवलेशन एंड अरबन ट्रांसफारमेशन) के तहत बहराइच जनपद की नगर पालिका परिषद बहराइच को चयनित किया गया था। इस योजना का उद्देश्य शहरी इलाकों की मलिन बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाना था। इसके तहत बहराइच जनपद में पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी, ट्यूबवेल, पाइप लाइन बिछाने आदि के लिए 66 करोड़ रुपये की बड़ी कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा गया था। मगर इस योजना को मंजूरी दिए जाने के बाद अभी तक पैसा नहीं मिल सका है। वहीं पेयजल कनेक्शन देने के लिए शहरी इलाकों के 1789 परिवारों को चिन्हित किया गया था। जिसके लिए 66 लाख रुपये की योजना बनी थी। इस पर भी महज 15 लाख रुपये ही अवमुक्त हो सके हैं। पार्कों के विकास के लिए एक करोड़ 12 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया था। जिस पर भी महज सात लाख रुपये ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेट
इन पार्कों को होगा सौंदर्यीकरण
- घंटाघर पार्क के लिए 44 लाख रुपये का प्रस्ताव, सात लाख मिले।
- स्टेशन रोड के हनुमानपुरी कॉलोनी के पार्क के लिए 41 लाख रुपये का प्रस्ताव।
- शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 27 लाख रुपये का प्रस्ताव।


कोट
सीवरेज सिस्टम का बन रहा प्रस्ताव
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पवन कुमार ने बताया कि शहर की जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीवरेज सिस्टम का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। यह प्रस्ताव सीएंडडीएस जल निगम गोंडा द्वारा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें