फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति की हत्या में मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या में नहीं दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

पत्नी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज सुरक्षा की लगाई गुहार
बहराइच। थाना रानीनपुर के ग्राम पंचायत ताजपुर निवासी एक महिला ने पति की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराये जाने की मांग की है। मामले में महिला ने गुरुवार को पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक को भेजे गये पत्र में महिला सीमादेवी ने कहा है कि उसके पति गुरुसरन लाल आरटीआई कार्यकर्ता थे। इसके चलते ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी रंजिश रखते थे। पति ने ग्राम सरवा में एक बाग और कृषि योग्य 5 बीघा भूमि का बैनामा कराया था। इसका मुकदमा बनवारी लाल श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, मनोज और उमेश कुमार से चल रहा है। महिला का कहना है कि 3 जून को सुबह सात बजे गुरुसरन साइकिल से बाग गये थे। यहां उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी व बनवासी समेत चारों लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने अब तक मुकदमा नहीं दर्ज किया। उसने एसपी व डीएम व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को भी घटना से अवगत कराते हुए मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। राज्यमंत्री ने एसपी से घटना में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिये थे। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब विरोधी परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने पुलिस महानिदेशक से मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें