फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

कई गांवों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
कैसरगंज/हुजूरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से विकास खंड कैसरगंज व हुजूरपुर के विभिन्न गांवों में नोडल अधिकारियों की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कैसरगंज के सराय कनहर व टाडेचतुर गांव में ग्राम प्रधान हुकुम सिंह वर्मा व नोडल अधिकारी अतुल कुमार के नेतृत्व में अभियान चला कर गांव की सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश्वर प्रसाद, सफाई कर्मियों की टीम मौजूद रही। उधर, हुजूरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत जगतापुर में स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया। पंचायत विभाग से आए कलाकारों ने नाटक और गीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी केके वर्मा ने लोगों को खुले में शौच जाने की हानियां बताईं। बीडीओ तेजवंत सिंह ने लोगों से कहा कि हम व्यक्तिगत स्वच्छता और परिवेश, स्वच्छता अपनाकर अनेक बीमारियों से दूर रह सकते हैं। कहा कि जो परिवार कच्चे शौचालय बनाकर उनका उपयोग करने लगेगा, उसे पक्का शौचालय बनाने के लिए तुरंत अनुदान दिलाया जाएगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तेजनरायन राव, प्रधान सरिता मिश्रा, बबलू मिश्रा, प्रदीप पांडेय, राजमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें