फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन निरीक्षकों सहित 71 पुलिसकर्मियों को मिली नई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को तीन निरीक्षकों समेत 71 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले। इनमें 22 दरोगा, 32 मुख्य आरक्षी और सात आरक्षी शामिल हैं, जिन्हें नए कार्य स्थल पर तैनाती मिली। निरीक्षक जयराम यादव को अपराध शाखा से कोतवाली नगर का निरीक्षक अपराध बनाया गया। संजीव कुमार पाल को कोतवाली नगर के निरीक्षक अपराध पद से अपराध शाखा भेजा गया। अवधेश यादव को नानपारा के निरीक्षक अपराध पद से जरवलरोड थाना स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अमरनाथ दरगाह शरीफ चौकी प्रभारी बने। रंजीत भारती दलपतपुर थाना मोतीपुर चौकी प्रभारी और हरिद्वार तिवारी अचौलिया थाना रानीपुर चौकी प्रभारी नियुक्त हुए। विजय कुमार को नवाबगंज थाना, तेजनारायण यादव को रिसिया थाना तथा मेहताब आलम को कोतवाली नगर थाना भेजा गया। श्याम सिंह यादव को हरदी थाना, विशाल जायसवाल को दरगाह शरीफ थाना और रामचंद्र यादव को कैसरगंज थाना भेजा गया। जगनारायण राय पासपोर्ट सेल प्रभारी बने। अवधेश कुमार यादव को खैरीघाट थाना और शैलेंद्र यादव को बौंडी थाना में जिम्मेदारी मिली। ओमप्रकाश सिंह को रामगांव थाना, रामसुंदर सिंह को आईजीआरएस शाखा तथा शैलेंद्र कुमार यादव को विशेश्वरगंज थाना में तैनात किया गया। अन्य उपनिरीक्षकों व पुलिस कर्मियों को विभिन्न थानों, यातायात शाखा, अभियोजन कार्यालय, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन आदि इकाइयों में भी तैनाती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें