श्रावस्ती। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में अव्यवस्थाओं के बीच मतदाताओं ने सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हुआ। इसके बाद कई केंद्रों से वोटरों का नाम विलोपित होने, गलत होने की सूचनाएं आने लगीं।
लालपुर खदरा में तो वोटर लिस्ट में नाम दूसरा व पहचान पत्र में दूसरा होने की वजह से मतदान से वंचित लोगों ने जमकर हंगामा किया। डीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा।
जबकि अधिकतर मतदान केंद्रों पर नाबालिगों की लाइन देखी गई। वहीं कुछ केंद्रों पर फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले गिरोह भी पकड़े गए। इन सबके दौरान दूसरे चरण में 70.14 प्रतिशत मतदान हुआ।
1449 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को 81 ग्राम पंचायतों के लिए हुए इस मतदान में कुल 1449 प्रत्याशी मैदान में थे। इस चरण में प्रधान पद के लिए 722 प्रत्याशी मैदान में थे।
जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 1035 पदों के लिए 727 प्रत्याशी मैदान में थे। मंगलवार सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान जहां नौ बजे तक 11 प्रतिशत पहुंच गया।
तीन बजे तक यह मत प्रतिशत 63 प्रतिशत पहुंच गया था। विकास क्षेत्र के 1449 प्रत्याशियों का भाग्य मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कैद कर दिया।
नाबालिग वोटरों को पकड़ा
के साथ ही कई और केंद्रों पर डीएम द्वारा नाबालिग वोटरों को लाईन में खड़े पकड़ा। उन्हें कुछ देर बैठाए रखने के बाद घर भेज दिया गया।