फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बदमाशों ने किसान से 65 हजार रुपये छीने

Wed, 31 Jan 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार को एक किसान से 65 हजार रुपए लूट लिए। किसान बैंक से पैसे निकाल कर घर लौट रहा था। यह घटना कैसरगंज के नौगईयां निवासी विवेक कुमार गुप्ता के साथ हुई। विवेक ने मंगलवार दोपहर कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 65000 रूपये निकाले थे।
विज्ञापन

मोपेड से घर लौटते समय पबना मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। विवेक जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाश उन्हें मारने लगे। विवेक की जेब में रखे 65 हजार रुपये छीनकर बदमाश भाग निकले। विवेक ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया। विवेक की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें