फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सिर्फ सात माह चली बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस

Tue, 30 Jan 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
- अगस्त 2022 से शुरू किया गया था ट्रेन का संचालन
विज्ञापन

- एक्सप्रेस ट्रेन न चलने से परेशान हो रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। करीब 17 माह पहले शुरू की गई बहराइच-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सिर्फ सात माह हो सका है। इससे यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा नहीं मिल पा रहा है। यात्रियों ने एक बार फिर से इस ट्रेन के संचालन को शुरू कराने की मांग की है।
बहराइच-बनारस इंटरसिटी ट्रेन नंबर 14214 बीते अगस्त 2022 को चलाई गई थी। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिली थी। इस ट्रेन से जिले के यात्री अयोध्या व बनारस तक सफर कर धार्मिक स्थलों के भ्रमण करते थे। तीन महीने चलने के बाद ट्रेन का संचालन मार्च 2023 तक बंद कर दिया गया था। इसके बाद गाड़ी नहीं चली। अप्रैल ,मई, जून ,जुलाई और अगस्त तक इस ट्रेन को हर माह रद्द किया गया। इसके बाद 17 सितंबर 2023 से पांच दिसंबर 2023 तक ट्रेन का संचालन किया गया। इसके बाद फिर से निरस्त हुई ट्रेन का संचालन अभी तक नहीं हो सका है। रेल विभाग का मानना है कि बनारस में रेलवे स्टेशन के रिमॉडलिंग और कोहरे के कारण ट्रेन का संचालन प्रभावित है।
विज्ञापन

बोले यात्री जल्द चले ट्रेनट्रेन से नियमित सफर करने वाले नानपारा निवासी रामदीन ने बताया कि बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस चलने से धार्मिक यात्रा करने में आसानी रहती थी। रामउगर व बसंतलाल ने बताया कि उनको गोरखपुर जाना है लेकिन यहां से कोई सीधे ट्रेन नहीं है। ऐसे में या गोंडा से ट्रेन पकड़े या फिर बस से जाया जाए।
विज्ञापन


बहराइच से मैलानी के लिए दो ट्रेन जाती हैं और दो आती हैं। जबकि बहराइच से गोंडा के लिए चार ट्रेनें आती हैं और प्रतिदिन जाती है। उन्होंने बताया कि बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन बीते पांच दिसंबर को ट्रेन निरस्त हुई थी। इसके अब मार्च में चलने की उम्मीद है। राघवेंद्र प्रताप सिंह चौहान, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें