फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी से ही हमें सबकुछ मिलता है, इसे बचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट ने धरा को बचाने के लिए सभी से पौधरोपण के साथ मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन



नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पृथ्वी दिवस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. देवेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. एनके सिंह व अस्पताल के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्कूल के अध्यापकों व शिक्षिकाओं की उपस्थिति में औषधियों के छायादार पेड़ लगाने का संदेश दिया।


उन्होंने कहा कि पृथ्वी से ही मुझे सब कुछ मिलता है। हम सब मिलकर पर्यावरण को बचाने की कोशिश करेंगे, तभी पृथ्वी को हरा भरा कर सकेंगे। इसके लिए हम लोगों को शपथ लेनी पड़ेगी। कहा कि रोड व रास्ते के किनारे, गांव व घरों में उन सभी जगहों पर पौधरोपण कर वातावरण को तरोताजा बनाए रखने की पहल करेंगे।
विज्ञापन



डॉ. देवेश ने कहा कि हम महज थोड़े से निजी स्वार्थवश हानिकारक पेस्टीसाइड इस्तेमाल करते हैं। इससे कंपोस्ट खाद का प्रयोग कर पृथ्वी को विष युक्त कर देते हैं। हमें उर्वरा शक्ति को वापस लाना होगा, तभी पृथ्वी तथा पर्यावरण का संरक्षण कर सकेंगे। उन्होंने पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही वायुमंडल से अन्य प्रकार के प्रदूषण से होने वाली हानियों के बारे में भी बताया।


उन्होंने छह मई को शत-प्रतिशत मतदान किए जाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई और कहा कि जिस तरीके से पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी की जिम्मेदारियां हैं। उसी तरीके से देश के उत्थान के लिए हम सभी को मतदान कर निष्पक्ष सरकार बनाने की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें