फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल में दबकर एक ग्रामीण की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। पंपिंग सेट में लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए ग्रामीणों ने बोरिंग की खोदाई की। 10 फीट नीचे लीकेज को दुरुस्त करते समय दो ग्रामीणों पर भरभरा कर मिट्टी गिर गई। दोनों मलबे में दब गए।
विज्ञापन


आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह एक ग्रामीण को निकाला गया। दूसरे को निकालने में एक घंटा लग गया। तब तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर कैसरगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर तीन के मजरा गोसाईंनपुरवा गांव में धनीराम (35) व अखिलेश (32) का खेत सटा हुआ है।
विज्ञापन


दोनों ने खेत में सिंचाई के लिए पंपिंग सेट की बोरिंग करवाई गई थी। कुछ दिनों से बोरिंग काम नहीं कर रही थी। सोमवार को इसकी मरम्मत के लिए खोदाई कराई गई।

जमीन से 10 फीट नीचे तक खोदाई करने पर ग्रामीणों को लीकेज मिला। दोनों ग्रामीण जब लीकेज बंद करने की कोशिश कर रहे थे, तभी ऊपर से मिट्टी का ढेर उन पर गिर गया।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह गांव के लोगों ने मलबे में दबे अखिलेश को बाहर निकाला। धनीराम को निकालने में काफी देर हो गई, तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर कैसरगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। धनीराम के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें