फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संजीवनी महाविद्यालय में भी उठी छात्रसंघ चुनाव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संजीवनी कॉलेज में भी उठी छात्रसंघ चुनाव की मांग
विज्ञापन

- महाविद्यालय के छात्रों ने डीएम को सौंपा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज के बाद अब संजीवनी महाविद्यालय में भी छात्रसंघ चुनाव कराने की आवाज बुलंद होने लगी है। सोमवार को महाविद्यालय के छात्रों ने डीएम को पत्र सौंपकर शासनादेश के तहत छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान पीजी कॉलेज के छात्रनेता छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर गत तीन वर्ष से आंदोलित हैं। छात्रों का आंदोलन अभी भी जारी है। ऐसे में अब संजीवनी महाविद्यालय के छात्र भी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर आंदोलित हो उठे हैं। चुनाव को लेकर महाविद्यालय के छात्र सोमवार को छात्रनेता आयुष बाजपेई की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पंहुचे। यहां सभी ने नारेबाजी करते हुए डीएम को छात्रसंघ चुनाव को लेकर पत्र सौंपा। पत्र में छात्रों ने कहा है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की एक कड़ी है। जिसमें सभी की स्वस्थ भागीदारी हो, इसके लिए छात्रसंघ चुनाव आवश्यक है। छात्रों ने शासनादेश का हवाला देते हुये कहा कि 24 अप्रैल 2017 को प्रदेश के समस्त कुलपतियों को छात्रसंघ चुनाव कराने का आदेश हुआ था। लेकिन शासनादेश के मुताबिक कालेज प्रशासन छात्रसंघ चुनाव कराने में हीलाहवाली बरत रहा है। मामले में छात्रों ने अवध विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव को भी पत्र भेजकर कालेज में छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश जारी किये जाने की आवाज उठायी है। पत्र सौंपने वालों में राजन मिश्रा, परमजीत, प्रेम कुमार, अभय तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें