फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर रेल पटरी छोड़ भाग खड़े हुए मजदूर, ट्रेन टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक पर पटरी छोड़ भागे मजदूर, टकराई गाड़ी
विज्ञापन

चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन
जरवलरोड (बहराइच)। गोरखपुर से बादशाहनगर जा रही इंटरसिटी ट्रेन के ट्रैक पर सोमवार को काम कर रहे मजदूर रेल लाइन की पटरी छोड़कर भाग खड़े हुए। इस दौरान ट्रेन पटरी से टकराकर रुक गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ट्रेन के चालक ने दो मजदूरों को पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही। ट्रेन करीब एक घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

गोरखपुर से चलकर बादशाहनगर लखनऊ तक जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन संख्या 15069 सोमवार सुबह 8:45 बजे जरवलरोड के किलोमीटर संख्या 704/3 के पास पहुंची तो चालक ने कुछ मजदूरों को रेल ट्रैक पार करते देखा। इस पर चालक ने हार्न बजाया। इस दौरान मजदूर रेलवे ट्रैक पर रेल पटरी का टुकड़ा छोड़कर भाग खड़े हुए, जिसके चलते ट्रेन रेल पटरी के टुकड़े से तेज आवाज के साथ टकरा कर रुक गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। हादसे से ट्रेन में सवार यात्री भी दहशतजदा हो गए। एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर ट्रेन रफ्तार में होती तो पलट सकती थी। हादसे के चलते ट्रेन करीब एक घंटे तक मौके पर ही खड़ी रही। ट्रेन के चालक और परिचालक ने पटरी का टुकड़ा छोड़कर भागे दो मजदूरों को पकड़कर लखनऊ में जीआरपी को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष हरि सिंह ने कहा कि मामला रेलवे का होने के चलते वहीं पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें