चित्तौरा। गोंडा रोड पर नगरौर गांव के निकट स्थित देवीज मैरिज लॉन के एक कमरे में वहां तैनात कर्मी खैरीघाट के ग्राम देवदत्तपुर अर्जुन (24) का शव शुक्रवार सुबह फंदे से लटका मिला। अन्य कर्मचारियों ने कमरे में अर्जुन का शव लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली देहात के प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।