बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट में 57 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
जिले में कोरोना का संक्रमण फैलता ही जा रहा है। प्रतिदिन 50 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात व सोमवार को आई जांच रिपोर्ट मेें 57 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि कोरोन संक्रमण को रोकने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग घरों से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। हाथ साबुन से धोते रहें, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
26 को खुलेगा पीडब्ल्यूडी कार्यालय
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस पर मंगलवार को कार्यालय को सैनिटाइज कराया जाएगा। साथ ही कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने बताया कि 26 अगस्त को समयानुसार कार्यालय खोला जाएगा।