फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जन आरोग्य मेले में 52 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 28 Jul 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
र्सिंगडीहा प्राथमि​क स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
बहराइच/ बाबागंज/ रिसिया/ पयागपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाओं के साथ उचित सलाह भी दी गई।
विज्ञापन


बाबागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश गुप्ता, फार्मासिस्ट मोहम्मद शमीम व मनोज श्रीवास्तव यशवंत आदि मौजूद रहे। इस दौरान चिकित्सक द्वारा थनईगांव निवासी 24 वर्षीय हरि प्रकाश गुप्ता, 40 वर्षीय सुदर्शन, गुरचाही निवासी 13 वर्षीय आलोक, 29 वर्षीय मैकूलाल, 20 वर्षीय संध्या, सुजौली निवासी 18 वर्षीय गोलू, सम्मनगांव निवासी 25 वर्षीय नासिर, 17 वर्षीय युनुस आदि सहित कुल 52 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई।

रिसिया सीएचसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा पर आयोजित मुख्य मंत्री जन आरोग्य मेले में डाॅ. अफजाल अहमद की मौजूदगी में जगपता, हीरा लाल, अफ्फान, सकीना, संतनी, सुदामा, चांदनी, मारिया, गुड़िया व इंदु देवी आदि मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस मौके पर फार्मासिस्ट संतोष श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स सुनीता वर्मा व एलटी मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन


पयागपुर क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में कुल 214 लाभार्थियों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। यह शिविर खुटेहना वभनियांवा, रामनगर खजुरी, मुंडेरवा ठकुराइन तथा पहलवारा में हुए आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें